पीसीआर में तैनात एएसआइ पर हमला करने आरोप में चार काबू

जनता नगर में दो लोगों के झगड़े को सुलझाने गए पीसीआर में तैनात एएसआइ रूप सिंह पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:07 PM (IST)
पीसीआर में तैनात एएसआइ पर हमला करने आरोप में चार काबू
पीसीआर में तैनात एएसआइ पर हमला करने आरोप में चार काबू

जासं, बठिडा :

जनता नगर में दो लोगों के झगड़े को सुलझाने गए पीसीआर में तैनात एएसआइ रूप सिंह पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल एएसआई को उसके साथी ने गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां कैनाल पुलिस ने एएसआई के बयान दर्ज करने के बाद छह आरोपियों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरकारी अस्पताल में दाखिल एएसआई रूप सिंह ने बताया कि वो पीसीआर नंबर 10 में तैनात है।

शनिवार आठ बजे के करीब उनको पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि जनता नगर गली एक में सूरज कुमार युवक ने शिकायत दी है कि चार-पांच युवक उसे मारने के लिए घूम रहे हैं। एएसआई रूप सिंह ने बताया कि वो अपने साथी एचसी राजविदर सिंह के साथ गली एक जनता नगर में सूरज के पास पहुंचे तो उसने बताया कि जो उस पर हमला करना चाहते हैं तो उनका घर उसके घर के पास ही है। एएसआई के अनुसार वो सूरज को उसके घर छोड़ने के गए तो सामने ही उक्त लोगों को घर भी था जिसने सूरज को धमकी दी थी। पुलिस को देखकर उक्त लोग एकत्र हो गए। इसी बीच एक व्यक्ति जो खुद को एमसी बता रहा था समेत पांच-छह लोगों ने उनको घेर लिया और देखते ही एक युवक ने उसके सिर पर कापा दे मारा, वो नीचे गिर पड़ा और उसके साथी मुलाजिम राजविदर ने उसे संभाला और उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। कैनाल थाने के एसएचओ गणेश्वर शर्मा का कहना था कि एएसआई रूप सिंह के बयानों पर छह लोगों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है जिसमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।

chat bot
आपका साथी