वकील की रजवाहे से लाश मिली

कुटिया पुल के समीप रजवाहे से गांव जेठूके निवासी युवा वकील की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:46 PM (IST)
वकील की रजवाहे से लाश मिली
वकील की रजवाहे से लाश मिली

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल: बीते रविवार देर रात स्थानीय कुटिया पुल के समीप रजवाहे से गांव जेठूके निवासी युवा वकील की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक के माथे पर कट के दो गहरे जख्म होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना सदर की पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सोमवार बाद दोपहर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक के गांववासियों तथा साथी वकीलों द्वारा थाना सदर के आगे नैशनल हाइवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया।

मृतक के साथ बठिडा कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट जसविदर सिंह तुंगवाली ने बताया कि गांव जेठूके निवासी एडवोकेट जसपाल सिंह (32) पुत्र महेंद्र सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। रविवार सुबह 10 बजे के करीब उसके कुछ साथी जन्मदिन का जश्न मनाने हेतु उसे उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। रविवार सांय उक्त दोस्तों द्वारा व्हाटसएप के जरिए जसपाल सिंह के परिवार को उसके रजवाहे में डूबने की सूचना दी गई। सुचना मिलते ही परिवार के सदस्यों द्वारा थाना सदर की पुलिस, ग्रामीणों तथा गोताखोरों की सहायता से रजवाहे में उसकी तलाश शुरु कर दी गई। देर रात साढे ग्यारह बजे के करीब एडवोकेट जसपाल सिंह की लाश स्थानीय कुटिया पुल के समीप रजवाहे से मिल गई। मृतक के माथे पर दो गहरे कट के निशान मिलने से तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर लाश को रजवाहे में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। प्रदर्शनकारी एडवोकेट जसविदर सिंह तुंगवाली ने बताया कि पुलिस द्वारा सोमवार दोपहर दो बजे तक मामले की जांच पूरी कर लेने का भरोसा दिलाया गया था। कितु शाम चार बजे तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते उन्हें हाइवे जाम करने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की पूरी तरह जांचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा अभी तक इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी