मौड़ मंडी में अगवा किए युवक का शव नहर से मिला

वीरवार को अगवा हुए युवक का शव शुक्रवार को मौड़ चढ़त सिंह के नजदीक ब्रांच की नहर में बरामद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:34 PM (IST)
मौड़ मंडी में अगवा किए युवक का शव नहर से मिला
मौड़ मंडी में अगवा किए युवक का शव नहर से मिला

संस, मौड़ मंडी : गांव मौड़ कलां से वीरवार को अगवा हुए युवक का शव शुक्रवार को मौड़ चढ़त सिंह के नजदीक ब्रांच की नहर में बरामद हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को खुदबुर्द करने के मकसद से नहर में फेंकी गई है। थाना मौड़ पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी तरफ से पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मौड़ पुलिस को दिए बयानों में मृतक अमरिदर सिंह की मां बलवीर कौर निवासी मौड़ मंडी वार्ड नंबर 15 ने बताया कि उसका बेटा बीती वीरवार को अपने साथियों के साथ करीब नौ बजे रघु पत्ती मौड़ कलां के पार्क में बैठा था, तभी कुछ अज्ञात व्यक्ति किरपानों से लैस होकर कार पर सवार होकर पार्क में पहुंचे, तभी वह अमरिदर सिंह को हथियारों की नोक पर अगवा कर ले गए। शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि नहर से उनके बेटे का शव बरामद हुआ है। डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि मृतक अमरिदर सिंह के सिर पर चोट के निशान है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर लाश को फेंका गया है। पुलिस की तरफ से मृतक की माता बलवीर कौर के बयान के आधार गांव के कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने मृतक व्यक्ति के खिलाफ थाना मौड़ में पहले लड़ाई झगड़े व एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

chat bot
आपका साथी