गोलेवाला रजवाहे से शव मिला

गोलेवाला रजवाहे में एक व्यक्ति का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:20 PM (IST)
गोलेवाला रजवाहे से शव मिला
गोलेवाला रजवाहे से शव मिला

संवाद सूत्र, रामामंडी/तलवंडी साबो : गोलेवाला रजवाहे में एक व्यक्ति का शव मिला। सींगों चौकी प्रभारी गोबिद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना समाजसेवी संस्था हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी को दी। हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बॉबी लहरी अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के लिए तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रूम में 72 घंटों के लिए रखा गया। सींगों चौकी प्रभारी गोबिद सिंह ने बताया कि व्यक्ति की आयु करीब 35-40 वर्ष के बीच लग रही है। उसकी पहचान करवाने की कोशिश की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी