नहर से युवक का शव बरामद

वेलफेयर सोसायटी बठिडा की ओर से बठिडा सरहिद नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:34 PM (IST)
नहर से युवक का शव बरामद
नहर से युवक का शव बरामद

जासं, बठिडा : समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिडा की ओर से बठिडा सरहिद नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के बाएं हाथ की उंगलियां व बायां पांव आधा कटा हुआ था। संस्था के हाईवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे सरहिद नहर में गांव गोविदपुरा तथा पुहला के बीच एक शव होने की सूचना मिलते ही संस्था की हाईवे टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में संस्था सदस्यों ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव करीब 10-12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सुखप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की आयु 40 वर्ष के करीब है। मृतक की कोई पहचान न होने के कारण पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव सिविल अस्पताल के शव गृह में पहुंचा कर 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है तथा मृतक की पहचान करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी