डीएवी कालेज के प्रोफेसरों की भूख हड़ताल जारी

डीएवी कालेज के प्रोफेसर द्वारा चौथे दिन भी सुबह धरना जारी रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:40 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 03:40 AM (IST)
डीएवी कालेज के प्रोफेसरों की भूख हड़ताल जारी
डीएवी कालेज के प्रोफेसरों की भूख हड़ताल जारी

संस, बठिडा: डीएवी कालेज के प्रोफेसर द्वारा चौथे दिन भी सुबह धरना जारी रखा गया। वहीं प्रोफेसरों ने कहा कि उन्होंने तब तक पढ़ाई का बायकाट किया है, जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी। वहीं विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू होने वाली है, लेकिन सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई हल नहीं निकाला जा रहा है।

इस दौरान डीएवी कालेज यूनिट से बठिडा यूनिट जिला प्रधान डा. गुरप्रीत सिंह, डा. कुसुम गुप्ता, डा. सतीश ग्रोवर व प्रो. राकेश पुरी ने कहा कि कम्रवार भूख हड़ताल का आरंभ किया। उन्होंने बताया कि डा. एसएच किगरा के समर्थन में इस कम्रवार भूख हड़ताल का आरंभ किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा सातवां पे कमीशन लागू करवाने, पे स्केल की यूजीसी से डिलिक करने के फैसले के विरोध में तथा 1925 ग्रांट इन पोस्टों को रेगुलर करने की मांगों को लेकर अनिश्चित समयकाल के लिए यह धरना दिया जाएगा। एजुकेशन बंद के साथ साथ कालेज की प्रत्येक गतिविधि का बायकाट किया जाएगा। प्राध्यापकों का कहना है कि यूजीसी का सातवां पे स्केल 2017 को नोटिफाइड कर दिया गया और भारत के सभी राज्यों में यह लागू कर दिया गया है। परंतु अब 2021 वर्ष खत्म होने पर है। इस वर्षों के समय अंतराल में भी पंजाब सरकार ने यह पे स्केल नहीं लगाया। लोकल यूनिट जिला प्रधान डा. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिफैक्टो के प्रधान डा. एचएस किगरा उपयुक्त सभी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर बैठे है। ल यूनिट द्वारा कम्रवार भूख हड़ताल भी आरंभ की गई है। जब तक पंजाब सरकार सातवां पे कमिश्न लागू नहीं करती। तब तक अनिश्चितकालिन के लिए एजुकेशन बंद कर व धरना जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी