हेल्पलेस हुई कांग्रेस की कोविड केयर हेल्पलाइन

वीर जी रामपुरा से बोल रहा हूं। कोरोना मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:48 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:48 AM (IST)
हेल्पलेस हुई कांग्रेस की कोविड केयर हेल्पलाइन
हेल्पलेस हुई कांग्रेस की कोविड केयर हेल्पलाइन

साहिल गर्ग, बठिडा

'वीर जी, रामपुरा से बोल रहा हूं। कोरोना मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन चाहिए।' यह फोन आजकल बठिडा शहर में कांग्रेस की तरफ से बनाई गई कोविड केयर हेल्पलाइन पर आ रहे हैं, जहां उन्हें जवाब मिल रहा है, 'यह तो नहीं मिलेगा। जब आएगा तब देखेंगे।' असल में कांग्रेस ने कोरोना मरीजों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन का गठन किया है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा समाजसेवियों को शामिल किया गया है। हकीकत यह है कि यहां लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही।

इस हेल्पलाइन पर रोजाना बेड, आक्सीजन आदि के लिए 60-70 फोन आ रहे हैं, लेकिन लेकिन फोन सुनने वाले एक वाट्सएप नंबर पर मरीज की जानकारी मंगाते हैं। इसके बाद शांत बैठ जाते हैं। इसके बाद कोई जवाब नहीं आता। ऐसी परेशानी झेल रहे मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि अगर कंट्रोल रूम के भरोसे रहे तो मरीज को न तो उपचार मिल पाएगा और न ही बेड। ऐसे में उसकी जान जा सकती है। फोन पर इनसे मांगी मदद, नहीं मिली

फोन : 'रामपुरा से बोल रहा हूं, हमारा मरीज काफी सीरियस है, उसके लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन चाहिए।'

- कांग्रेस नेता अशोक प्रधान का जवाब, इंजेक्शन का अभी कोई स्टाक नहीं है। इस कारण यह नहीं मिल सकता। कल आएगा तो बात करेंगे। फोन : हम अमरपुरा बस्ती से बोल रहे हैं। मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन चाहिए। आक्सीजन भी मिल सकती है क्या?

- कांग्रेस नेता अरुण वधावन का जवाब, यह तो अस्पताल वाले ही देंगे। हम अपने लेवल पर इंतजाम नहीं कर सकते। आक्सीजन की जब जरूरत होगी, तब देखेंगे।

फोन: अमरपुरा बस्ती से बोल रहे हैं, मरीज के लिए बेड चाहिए।

- कांग्रेस नेता पवन मानी का जवाब, ऐसे बेड नहीं मिल सकता। पहले मरीज की सारी जानकारी दो। इसमें उसका एड्रेस, डिटेल, नाम, मोबाइल नंबर हो। फिर हम इसको कोविड हेल्पलाइन में डालेंगे। इसके बाद पता लगेगा कि बेड कहां पर मिलेगा।

फोन: हमारा मरीज मुक्तसर जिले का है, उसके लिए आक्सीजन व बेड की जरूरत है। - कांग्रेस नेता अनिल भोला का जवाब, हमारी प्राथमिकता बठिडा के लोगों के लिए है। यह हेल्पलाइन केवल बठिडा के लिए बनाई गई है। अन्य जिलों के लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई बार बठिडा के लोग इलाज से पीछे रह जाते हैं। मगर हम मरीजों के लिए आक्सीजन जरूर देंगे। हेल्पलाइन के लिए कांग्रेस नेताओं के नंबर

अरुण वधावन- 98147-04474

अशोक प्रधान- 97827-55770

पवन मानी- 94170-09929

अनिल भोला- 94172-45064

द्रवजीत ठाकुर- 98147-33463

गुरविदर शर्मा- 95018-11001

आशीष बांसल- 98552-20648

मुकेश कुमार मोंटी- 99156-13111

मनीश पांधी- 98880-37760

आशीष जिदल- 98720-00370

chat bot
आपका साथी