मनप्रीत गुट ने बनाई राजा वड़िंग से दूरी, बठिडा दौरे पर नहीं दिखा कोई शहरी नेता

नवनिुयक्त ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग के बठिडा दौरे के दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व राजा वड़िंग की धड़ेबंदी खुल कर सामने आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 06:52 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 06:52 AM (IST)
मनप्रीत गुट ने बनाई राजा वड़िंग से दूरी, बठिडा दौरे पर नहीं दिखा कोई शहरी नेता
मनप्रीत गुट ने बनाई राजा वड़िंग से दूरी, बठिडा दौरे पर नहीं दिखा कोई शहरी नेता

गुरप्रेम लहरी बठिडा

नवनिुयक्त ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग के बठिडा दौरे के दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व राजा वड़िंग की धड़ेबंदी खुल कर सामने आ गई। कोई भी शहरी नेता राजा वड़िंग से मिलने के लिए नहीं पहुंचा, जबकि मनप्रीत विरोधी गुट के बठिडा देहाती के हलका इंचार्ज हरबिदर लाडी व मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन लाल झुंबा ने उनका स्वागत किया। वीरवार को अमरिदर सिंह राजा वड़िंग चंडीगढ़ से गिद्दड़बाहा जाते हुए बठिडा में रुके थे। मौके पर पीआरटीसी के अधिकारियों के अलावा आरटीए दफ्तर के अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले राजा वड़िंग व मनप्रीत बादल के ग्रुप में माइनिग को लेकर काफी खींचतान रही थी। इंटरनेट मीडिया पर मनप्रीत बादल के करीबी रिश्तेदार व राजा वड़िंग एक-दूसरे के खिलाफ काफी पोस्टें डालते रहे हैं। राजा वड़िंग ने तो माइनिग मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर डाली थी। इसके अलावा बठिडा देहाती के हलका इंचार्ज हरबिदर लाडी व मोहन लल झंबा की अगुआई में सैकड़ों लोगों द्वारा चंडीगढ़ में मनप्रीत बादल के खिलाफ खुल कर प्रदर्शन भी किया गया था। उस समय भी राजा वड़िंग उनके धरने में शामिल हुए थे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लोकसभा में पहली बार कांग्रेस को कम मिले थे वोट असल में राजा वड़िंग बठिडा में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनको आशंका है कि बठिडा के एमएलए द्वारा उनकी मदद नहीं की गई। इसी कारण यह पहली बार हुआ कि बठिडा शहर से कांग्रेस की वोटें कम हुई थीं, जबकि इससे पहले के चुनावों में कभी भी कांग्रेस की वोट कम नहीं हुई थी। लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद ही हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर डाली। इससे भी राजा वड़िंग हैरान थे कि इन कुछ महीनों में कांग्रेस ने ऐसा क्या कर दिया कि बठिडा में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दी।

हमारे पास पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग के दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस कारण हम उनसे मिलने के लिए नहीं जा पाए। वह अपने किसी प्राइवेट दौरे पर बठिडा आए होंगे।

- अरुण वधावन, जिला शहरी प्रधान, कांग्रेस

chat bot
आपका साथी