लोगों की सेहत के लिए पूरे प्रदेश में बनेंगे पार्क: चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को बठिडा में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के लिए पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:46 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:46 AM (IST)
लोगों की सेहत के लिए पूरे प्रदेश में बनेंगे पार्क: चन्नी
लोगों की सेहत के लिए पूरे प्रदेश में बनेंगे पार्क: चन्नी

जासं, बठिडा: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को बठिडा में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के लिए पहुंचे। इस दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से पार्क की मांग पर उन्होंने प्रदेश भर में पार्क बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसा हमारा आजक का खान पान है, ऐसे में हमारे लिए पार्कों का होना बहुत जरूरी हो गया है। प्रदेश के शहरों में खुले पार्क होने चाहिएं। पंजाब के शहरों में सीवरेज, पानी, पार्कों व बाजारों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

चन्नी बठिडा में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के लिए आए हुए थे। उन्होंने पहले बठिडा की नहर को पक्का करने का नींव पत्थर रखा, जबकि बाद में रोज गार्डन में बनने वाले बलवंत गार्गी ओपन एयर थियेटर का नींव पत्थर रखा। इसके बाद मनप्रीत बादल की 1500 गज में बनने वाली कोठी का नींव पत्थर रखा। इसके बाद परस राम नगर में शहीद संदीप सिंह चौक का उद्धाटन किया। उनके साथ वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, खुशबाज सिंह जटाणा, मेयर रमन गोयल, संदीप गोयल, मास्टर हरमंदर सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजन गर्ग, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल आदि मौजूद थे। कहा- पार्षद बनना कठिन, मुख्यमंत्री बनना आसान चन्नी ने कहा कि शहरों के विकास के एजेंडे को लेकर रात को मीटिग थी, जो सुबह के तीन बजे तक चली। शहर को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर चर्चा होती रही। अब गांवों के लोग शहरों में आने लगे हैं। उनके पिता जी 1972 में शहर में आ गए थे। ऐसे में उन्हें इस बात का इल्म है कि कैसे गांवों व शहरों का विकास करना है। उन्होंने अपने सियासी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीन बार पार्षद, दो बार नगर कौंसिल का प्रधान बने हैं और शहर की गलियों की लाइटों के बल्ब तक खुद बदले हैं। पार्षद बनना कठिन है, जबकि मुख्यमंत्री बनना आसान है। उन्हें खरड़ के लोगों ने तीन बार पार्षद बनाया है।

chat bot
आपका साथी