आधुनिक सुविधाओं से लैस एबुंलेंस भेंट की

रविवार दोपहर अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एबुंलेंस को हरी झंडी दिखाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:09 AM (IST)
आधुनिक सुविधाओं से लैस एबुंलेंस भेंट की
आधुनिक सुविधाओं से लैस एबुंलेंस भेंट की

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : सिविल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा रविवार दोपहर अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एबुंलेंस को हरी झंडी दिखाई गई। सांसद कोटे से दी गई इस एबुंलेस के मिलने से मरीजों को अस्पताल लाने तथा वापस छोड़ने की समस्या समाप्त हो जाऐगी। कांगड़ द्वारा शनिवार को भगता भाईका के सिविल अस्पताल में भी नई एबुंलेंस को झंडी दिखाई गई थी। कांगड़ ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने हेतु जल्द ही नई भर्ती शुरू की जाऐगी। उन्होंने कहा कि रामपुरा फूल के सिविल अस्पताल को पचास बेड से बढ़ाकर सौ बेड का किया जाएगा। इस मौके सीएमओ डॉक्टर अमरीक सिंह संधू, एसएमओ डॉ. नरेंद्र बांसल, मार्केट कमेटी रामपुरा फूल के चेयरमैन संजीव टीना, सुनील बिट्टा, पन्ना लाल ढींगरा, यशपाल ढींगरा, कमलकांत, रमेश मक्कड़, पंकज ग्रोवर, राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी