गुरुद्वारा गुरुसर साहिब से निकाला नगर कीर्तन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही छठी नथाना से नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 10:06 PM (IST)
गुरुद्वारा गुरुसर साहिब से निकाला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा गुरुसर साहिब से निकाला नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, नथाना: श्री गुरु गोबिद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही छठी नथाना से नगर कीर्तन सजाया गया। रणजीत सिंह जीती की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सेवा सोसायटी के सेवादारों ने रास्तों की सफाई व सजावट की। मैनेजर जगदीश सिंह पटियाला वाले व इंचार्ज जगसीर सिंह की देखरेख में निकले नगर कीर्तन में जगतार सिंह खालसा व कृष्ण सिंह खालसा की अगुआई में श्री गुरु हरगोबिद साहिब गतका अखाड़ा गंगा नथाना की तरफ से गतके के जौहर दिखाए गए। यहां गुरतेज सिंह भेजी, दर्शन सिंह मालवा, अजीत सिंह दुआ, रमिदर सिंह रम्मी, डा. जगसीर सिंह, ज्ञान चंद आहूजा, ध्यान सिंह गंगा, नाजर सिंह गांगा, रेशम सिंह, जरनैल सिंह मौजूद थे। गांव चक्क फतेह सिंह वाला में निकाला नगर कीर्तन श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गांव चक्क फतेह सिंह वाला के गुरुद्वारा पातशाही दसवीं की प्रबंधकीय कमेटी की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। गुरद्वारा माई देसा पहुंचने पर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा जसवीर सिंह खालसा की तरफ से पांच प्यारों को सम्मानित किया गया। संत कबीर स्कूल में विद्यार्थियों ने किया कीर्तन संत कबीर सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल में श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश उत्सव विद्यार्थियों ने शबद कीर्तन किया। स्कूल के एमडी प्रो. एमएल अरोड़ा ने सभी को श्री गुरु गोबिद जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। यहां जेएस संधू, शालू, समूह स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी