मुख्यमंत्री ने गांव मंडी कलां के मृत किसान के स्वजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली किसान मोर्चे के मृतक किसान के स्वजनों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने गांव मंडी कलां पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने गांव मंडी कलां के मृत किसान के स्वजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने गांव मंडी कलां के मृत किसान के स्वजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली किसान मोर्चे के मृतक किसान के स्वजनों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने गांव मंडी कलां पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा मृतक किसान सुखपाल सिंह के भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा मंडी कलां के बाद गांव चाओके निवासी मृतक किसान जशनप्रीत सिंह के स्वजनों को नियुक्ति पत्र सौंपने गांव चाओके जाना था। मगर रविवार बाद दोपहर चंडीगढ़ में होने वाले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के कारण उन्हें मंडी कलां से ही लौटना पड़ा।

इसके बाद एडीसी बठिडा, मौड़ के हलका विधायक जगदेव सिंह कमालू व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हलका मौड़ से टिकट के दावेदार भूपिदरजीत सिंह गोरा द्वारा गांव चाओके ने पहुंचकर मृतक किसान जशनप्रीत सिंह के पिता को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। दरअसल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार सुबह गुलाबी सुंडी से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए बठिंडा पहुंचे थे। मंडी कलां गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए हैलीपैड पर उतरने के चन्नी सीधा मृतक सुखपाल सिंह के घर पहुंचे। चन्नी यहां पर करीब बीस मिनट तक रुके व मृतक के स्वजनों के साथ दुख सांझा करने के बाद मृतक सुखपाल सिंह के भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने मृतक के घर में उनके स्वजनों के साथ बैठकर खाना भी खाया।

इसी प्रकार गांव चौके के गुरमेल सिंह को भी नियुक्ति पत्र सौंपा। इनके इकलौते बेटे जश्नप्रीत सिंह की दो जनवरी को टिक्करी बार्डर पर मौत हो गई थी। इस दौरान अन्य जगह पर न जाने से सीएम की राह देख रहे लोगों को मायूस होना पड़ा।

chat bot
आपका साथी