शहर में धूमधाम से मनाया भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव
शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस धूमधाम से मनाया गया।
संस, बठिडा: शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत शहर की आवा बस्ती, जनता नगर, प्रताप नगर व टिप्पर यूनियन द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शहर में टिप्पर यूनियन की तरफ से वाल्मीकि चौक में भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस प्रधान रिकू की अगुआई मनाया गया। इस दौरान संत बाबा पूर्ण शाह, रमेनाथ, आचार्य पवन शितल, आचार्य अमीत गिरी सत्संग करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि ऋषि वैदिक काल के महान ऋषि बताए जाते हैं। धार्मिक ग्रंथ और पुराण अनुसार वाल्मीकि ने कठोर तप अनुष्ठान सिद्ध कर के महर्षि पद प्राप्त किया था। परमपिता ब्रह्मा की प्रेरणा और आशीर्वाद पाकर वाल्मीकि ऋषि ने भगवान श्रीराम के जीवनचरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की थी। ऐतिहासिक तथ्यों के मतानुसार आदिकाव्य श्रीमद वाल्मीकि रामायण जगत का सर्वप्रथम काव्य था। महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत भाषा में की थी। महर्षि वाल्मीकि वैदिक काल के महान ऋषियों में माने जाते हैं। इस दौरान मुख्य मेहमान जयजीत सिंह जौहल, जिला काग्रेंसी नेता अरुण वधावन, योजना बोर्ड के चेयरमैन पहुंचे। वहीं नगर निगम के सुपरिटेंडेंट सेनिटेशन संदीप कटारियां ने भी अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में देसी घी का भंडारा बनाया गया। इस दौरान सोनू राम निवास, मुकेश नाथ, विक्ररमजीत रामदास, सुखपाल, सुंदरपाल, सन्नी, सिकदर, बूटा सिंह, रिशी, शामिल थे। वहीं आवा बस्ती व प्रताप नगर में भी वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के मौके पर संकीर्तन कर भंडारा लगाया। भगवान वाल्मीकि जयंती पर लगाया भंडारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर कमालू रोड में भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी की तरफ से भंडारा लगाया गया। शुरुआत सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विनोद कुमार और चेयरमैन राजकुमार ने की। यहां सोसायटी के प्रधान कमल किशोर, ओम प्रकाश, सोमनाथ, कमल कुमार, बसंत मौजूद थे।