शहीदे आजम भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस मनाया

शहीदे आजम भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस प्रधान गुरबचन सिंह की अगुआई में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:16 PM (IST)
शहीदे आजम भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस मनाया
शहीदे आजम भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस मनाया

संस, बठिडा : टीचर होम ट्रस्ट बठिडा की तरफ से शहीदे आजम भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस प्रधान गुरबचन सिंह की अगुआई में मनाया गया। इस दौरान टीचर्स होम के महासचिव लक्ष्मण सिंह मलूका ने कहा कि भगत सिंह एक अच्छे भारत का निर्माण करने के लिए शहीद हो गए थे, लेकिन हमारे देश के मौजूदा हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। सरकारें निजीकरण की आड़ में लोगों के साथ गलत कर रही है। रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें भगत सिंह की विचारधारा से जुड़ना चाहिए। इस दौरान परमजीत सिंह, बीरबल दास, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, कृष्ण जोगा, अध्यापक नेता दर्शन मौड़, अनिल भट, बिकर सिंह छीना भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी