मुलाजिमों पर दर्ज किए केस रद किए जाएं : रूबी

वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर के आगे प्रदर्शन करने जा रही मुलाजिम नेताओं पर केस दर्ज की निदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:59 PM (IST)
मुलाजिमों पर दर्ज किए केस रद किए जाएं : रूबी
मुलाजिमों पर दर्ज किए केस रद किए जाएं : रूबी

जासं, बठिडा : आम आदमी पार्टी की बठिडा देहाती की विधायक प्रो. रूपिदर कौर रूबी ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर के आगे प्रदर्शन करने जा रही मुलाजिम नेताओं पर केस दर्ज की निदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया, जिस कारण आज हर एक वर्क संघर्ष कर रहा है। यहां तक कि अपनी आवाज बुलंद करने वालों पर केस दर्ज कर दिया जाता है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अंत में मुलाजिमों पर दर्ज किए केसों को रद करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी