मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने किए केस दर्ज

पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:56 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:56 PM (IST)
मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने किए केस दर्ज
मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने किए केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बठिडा : पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बलियांवाली की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव डिख के गुरजिदर सिंह ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने खेत के झगड़े संबंधी मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही दर्शन सिंह, कुलवंत सिंह, जगदीप सिंह व संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी जांच सहायक थानेदार चरनजीत सिंह कर रहे हैं।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना नहियांवाला की पुलिस ने पुराने झगड़े की रंजिश में मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव खेमूआना के जगदेव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी व उसके बेटे के साथ मारपीट की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर फलकेर सिंह, भाूपा सिंह, भाग सिंह, सूही सिंह, जूगनू सिंह, सीपा सिंह व रिकू के अलावा 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी जांच सहायक थानेदार सुखविदर सिंह कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी