पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, केस दर्ज

विभिन्न थानों की पुलिस ने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:57 PM (IST)
पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, केस दर्ज
पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, केस दर्ज

जासं, बठिडा : जिला बठिडा के विभिन्न थानों की पुलिस ने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज किए हैं। इसके तहत थाना कोटफत्ता की पुलिस को गांव यात्री के हरचंद सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका गांव माइसरखाना के कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस बात की रंजिश को लेकर उनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव माइसर खाना के जगसीर कुमार व रणजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा थाना तलवंडी साबो की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि तलवंडी साबो के कलकत्ता सिंह के साथ उसका पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर कलकत्ता सिंह ने उसकी दुकान पर आकर रिवाल्वर से मार देने की नीयत से फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलकत्ता सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी