महिला व उसकी दो बेटियों को कैद कर रखने के आरोप में केस दर्ज

पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटियों को जबरदस्ती कैद करके रखने के आरोप में एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:43 PM (IST)
महिला व उसकी दो बेटियों को कैद कर रखने के आरोप में केस दर्ज
महिला व उसकी दो बेटियों को कैद कर रखने के आरोप में केस दर्ज

जासं,बठिडा: पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटियों को जबरदस्ती कैद करके रखने के आरोप में एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी कृष्ण थापर नामक एक व्यक्ति के साथ प्रापर्टी सलाहकार के तौर पर काम करती थी। बीती छह सितंबर को उक्त व्यक्ति उसके घर आया और उसकी पत्नी को बैंक के कामकाज संबंधित अपने साथ ले गया। उस समय उसकी दोनों बेटियां भी उसकी पत्नी के साथ चली गई। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार इसके बाद उसकी पत्नी और दोनों बेटियां घर वापस नहीं आई। उसे शक है कि उक्त व्यक्ति ने उसके परिवार को किसी गुप्त जगह पर जबरदस्ती कैद करके रखा हुआ है। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित कृष्ण थापर के ़िखलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

युवती पर गलत नजर रखने के शक पीटा, तीन पर केस दर्ज गांव दान सिंह वाला में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को वाडा कृष्णपुरा जिला मुक्तसर साहिब के निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत सिंह गांव दान सिंह वाला में स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ता था। उसी इंस्टीट्यूट में एक युवती भी पढ़ रही थी। गत 13 सितंबर को युवती के जानकार व आरोपित राजविदर सिंह निवासी गांव महिमा सवाई अपने दो अज्ञात साथियों को साथ लेकर गांव दान सिंह वाला आया व उसके बेटे मनप्रीत सिंह को रोककर गाली गलोच करने लगे। लड़की पर गलत नजर रखने का आरोप लगाकर मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी