पेड़ व पराली को आग लगाने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज

थाना मौड़ पुलिस ने रंजिशन खेत में खड़े पेड़ व पराली को आग लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:12 PM (IST)
पेड़ व पराली को आग लगाने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज
पेड़ व पराली को आग लगाने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज

जासं, मौड़ मंडी : थाना मौड़ पुलिस ने रंजिशन खेत में खड़े पेड़ व पराली को आग लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास मिट्ठू सिंह निवासी घुम्मन खुर्द ने शिकायत दी कि आरोपित गगनदीप सिंह निवासी घुम्मन खुर्द व गगनदीप का साला निवासी अनूपगढ़ जिला मानसा के साथ विवाद चल रहा है। इसी वजह से दोनों रंजिश रखते थे। इसी रंजिश में उक्त लोगों ने बीती 17 जून को उसके खेत में पड़ी पराली को आग लगा दी व आसपास लगे पेड़ों को भी जला दिया। इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी ही गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी