मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर नरिदर सिंह निवासी गांव गिदड़ ने बताया कि बीती 21 अक्टूबर को आरोपित बेअंत सिंह निवासी गांव गिदड़ ने आठ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे व उसके भाई को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:34 PM (IST)
मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

जासं,बठिडा : जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर नरिदर सिंह निवासी गांव गिदड़ ने बताया कि बीती 21 अक्टूबर को आरोपित बेअंत सिंह निवासी गांव गिदड़ ने आठ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे व उसके भाई को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने की वजह आरोपित बेअंत सिंह ने बीती 20 अक्टूबर को अपने ट्रैक्टर से उनके घर में टक्कर मारी थी, जिसकी उसने शिकायत की थी। इसी रंजिश में अगले दिन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी व उसके भाई से मारपीट की। पुलिस ने आरोपित बेअंत सिंह समेत आठ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर किया है।

वहीं एक अन्य मामले में थाना नंदगढ़ पुलिस को शिकायत देकर गांव बंबीहा निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि बीती 19 अक्टूबर को आरोपित लवदीप सिंह ने अपने साथी बलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी बंबीहा और चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपित लवदीप सिंह लड़ाई करता है और उसने आरोपित को समझाया था कि वह लड़ाई ना करे। इसी बात से गुस्सा होकर उसने उसके साथ भी मारपीट की और घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी