मारपीट के दो मामलों में छह लोगों पर केस दर्ज

जिला पुलिस ने पुरानी रंजिश के मामले में दो लोगों को घायल करने वाले छह लोगों को नामजद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:25 PM (IST)
मारपीट के दो मामलों में छह लोगों पर केस दर्ज
मारपीट के दो मामलों में छह लोगों पर केस दर्ज

जासं,बठिडा: जिला पुलिस ने पुरानी रंजिश के मामले में दो लोगों को घायल करने वाले छह लोगों को नामजद किया है।

पहले मामले में दो पक्षों के झगड़े में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना नेहियावाला पुलिस को कमलदीप सिंह वासी जंडवाला ने बताया कि जसकरण सिंह, धीरा सिंह, जसनदीप सिंह वासी जंडावाला का गांव के जियोणा सिंह वाला के साथ किस बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस व्यक्ति के साथ कमलदीप सिंह का उठना बैठना था। इसी बात को लेकर उक्त लोग उसे रंजिश रखने लगे व गत दिनों रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं दूसरे मामले में संगत पुलिस के पास बलकार सिंह वासी फल्लड़ ने शिकायत दी कि मनप्रीत सिंह, सिधराज, गुरजंट सिंह वासी फल्लड़ के साथ उसका किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उक्त लोगों ने मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया व मारपीट कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हरियाणा से लाई 38 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार जिला पुलिस ने 38 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना तलवंडी साबो के हवलदार भूपिदर सिंह के अनुसार बीते दिनों पुलिस टीम ने गांव नंगला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग की इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर हरियाणा की कार नंबर एचआर-20एसी-1311 को रोककर उसकी तलाशी ली, तो 38 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार परमजीत सिंह निवासी गांव लेलेवाला, गुरदेव सिंह निवासी गांव गुरसर व सतनाम सिंह निवासी गांव जग्गा राम तीर्थ को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना तलवंडी साबो में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दाम में शराब लाकर उसके ग्रामीण एरिया में बेचते थे। नशा तस्करी में छह लोग काबू जिला पुलिस ने नशा तस्करी में छह लोगों को काबू कर 305 लीटर लाहन और 20 किलो गांजा बरामद किया है। थाना संगत के एसआइ मेजर सिंह ने डूमवाली से हरेराम निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके सामान से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना नेहियांवाला के एएसआइ गुरदित्त सिंह ने गांव हररायेपुर में छापामारी कर भूरा सिंह निवासी गांव हररायेपुर, परमजीत सिंह निवासी गुरु गोबिद सिंह नगर बठिडा को 35 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिटी रामपुरा के एएसआइ देसपाल सिंह ने गांव महराज में छापामारी कर जगरूप सिंह को 200 लीटर लाहन, हवलदार जगदेव सिंह ने भी गांव महराज निवासी लाला सिंह को 30 लीटर लाहन और एएसआइ दर्शन सिंह ने गांव महाराज में छापामारी कर गुरप्रीत सिंह को 40 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी