मारपीट के छह मामलों में 35 लोगों पर केस दर्ज

जिला पुलिस ने मारपीट के छह अलग-अलग मामलों में 35 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:56 PM (IST)
मारपीट के छह मामलों में 35 लोगों पर केस दर्ज
मारपीट के छह मामलों में 35 लोगों पर केस दर्ज

जासं,बठिडा: जिला पुलिस ने मारपीट के छह अलग-अलग मामलों में 35 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना कैनाल कालोनी पुलिस को सोहन लाल निवासी लाल सिंह बस्ती ने शिकायत दी कि चमकौर सिंह निवासी थराजवाला जिला मुक्तसर साहिब व प्रीत चाहल वासी लाल सिंह बस्ती सड़क में लापरवाही से कार चलाने से मना करने पर जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह थाना रामा पुलिस ने जसवंत सिंह वासी बंगी रुलदू की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह वासी बंगी रुलदू के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने हरमीत सिंह निवासी गांव कल्याण सुक्खा की शिकायत पर जानलेवा हमला करने के आरोप में अज्ञात 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी बलराज नगर की शिकायत पर मारपीट के आरोप में कुलविदर सिंह, डक्का निवासी बलराज नगर व काला निवासी बीड़ तलाब पर केस दर्ज किया। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने जतिन कुमार निवासी हंस नगर की शिकायत प हमला करने के आरोप में अमित कुमार निवासी सुरखपीर रोड, रोहित कुमार निवासी बच्चन कालोनी व उनके दो अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है। एक अन्य मामले में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मोती सिंह निवासी गांव भांगीबांदर की शिकायत पर मारपीट के आरोप में टेक सिंह वासी भांगीबादर के खिलाफ केस दर्ज किया।

पति से परेशान महिला ने चार साल की बेटे का साथ थर्मल झील में कूदकर दी जान थर्मल झील नंबर दो से मंगलवार को मां-बेटी के शव बरामद हुए हैं। थाना थर्मल पुलिस और नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने मां-बेटी के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान रमनप्रीत कौर (33) पत्नी सुखपाल सिंह निवासी गिलपत्ती व उसकी चार वर्षीय बेटी के तौर पर हुई।

मंगलवार सुबह सोसायटी सदस्यों को गोनियाना रोड पर झील नंबर 2 में एक बच्ची का शव होने की सूचना मिली थी। संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे और थाना थर्मल पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का शव बाहर निकाला। इसके कुछ ही देर बाद झील से एक महिला का शव भी बरामद हुआ, जोकि उसकी मां का था। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बेटी संग झील में कूदकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला का अपने पति के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय अदालत में इस संबंधी केस भी चल रहा था। महिला गोनियाना अपने मायके घर अपनी बेटी समेत रह रही थी, जबकि उसका बेटा अपने पिता के पास था। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी