अदालत में हाजिर न होने पर दो लोगों पर केस

आदेशों को नहीं मानने के आरोप में दो लोगों को पीओ घोषित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:38 PM (IST)
अदालत में हाजिर न होने पर दो लोगों पर केस
अदालत में हाजिर न होने पर दो लोगों पर केस

जासं, रामपुरा फूल : फूल अदालत में चल रहे केस में हाजिर न होने और आदेशों को नहीं मानने के आरोप में दो लोगों को पीओ घोषित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। हवलदार सुखप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित सुखदीप सिंह वासी मंडी कलां व हरबंस सिंह वासी रामणवास के खिलाफ फूल की अदालत में केस दायर है। इस संबंध में अदालत ने दोनों आरोपितों को कई बार सम्मन जारी कर उन्हें अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दोनों आरोपितों ने अदालत आदेशों की उल्लंघना करते हुए लगातार पेशी से गैरहाजिर रहे। इसके चलते अदालत ने दोनों आरोपितों को पीओ घोषित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अदालत के आदेशों पर आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

chat bot
आपका साथी