पुलिस से धक्कामुक्की करने वाले 115 से ज्यादा सेहत कर्मियों पर केस दर्ज

पुलिस की तरफ से की गई बैरीकेड तोड़कर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:25 PM (IST)
पुलिस से धक्कामुक्की करने वाले 115 से ज्यादा सेहत कर्मियों पर केस दर्ज
पुलिस से धक्कामुक्की करने वाले 115 से ज्यादा सेहत कर्मियों पर केस दर्ज

जासं, बठिडा : मांगों को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर का घेराव करने जा रहे सेहत कर्मियों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से की गई बैरीकेड तोड़कर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक सिपाही की शिकायत पर 115 से ज्यादा सेहत कर्मियों पर केस दर्ज किया है।

सिपाही सुखविदर सिंह ने बताया कि वीरवार को वह मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम के पास मुलाजिम संघर्ष कमेटी व हेल्थ वर्करों की तरफ से लगाए जा रहे धरने के दौरान ड्यूटी पर मौजूद था। प्रदर्शनकारी शहर में रोष मार्च करते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर का घेराव करने के लिए पहुंचे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस की तरफ से पीरखाने के पास बैरीकेड लगाए थे। वह बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने मास्क भी नहीं पहनाने हुए थे। उन्होंने डीसी के आदेशों का उल्लंघन किया। पुलिस ने यूनियन के प्रदेश प्रधान कुलबीर सिंह, कनवीनर शिदर कौर, जिला प्रधान गुरमीत कौर, गुलजार खां संगरूर, सुखविदर सिंह जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब, टहल सिंह प्रधान फाजिल्का, केवल सिंह प्रधान मानसा, सतपाल सिंह प्रधान फिरोजपुर, जसविदर शर्मा प्रधान बठिडा, जगदीप सिंह विर्क महासचिव, अजैब सिंह प्रेस सचिव, परमजीत सिंह मुख्य सलाहकार, मनप्रीत सिंह, पवन कुमार बठिडा समेत 100 अज्ञात हेल्थ वर्करों पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी