दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस दर्ज

पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में एक पति पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 04:30 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस दर्ज

जासं, बठिडा : थाना महिला पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में एक पति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पत्नी की तरफ से दी गई लिखित शिकायत की पड़ताल करने के बाद की। पुलिस को शिकायत देकर लाभ कौर वासी बाबा फरीद नगर बठिडा ने बताया कि उसकी बेटी रशपिदर कौर की शादी आरोपित नरिदर सिंह वासी कोठे अमरपुरा बठिडा के साथ हुई थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक अपनी बेटी को शादी में दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसके दामाद ने ओर दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित नरिदर सिंह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी