किशोरी को जारी किया मेरिज सार्टिफिकेट, महिला सेवादार पर केस दर्ज

किशोरी को मेरिज सार्टिफिकेट जारी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:03 PM (IST)
किशोरी को जारी किया मेरिज सार्टिफिकेट, महिला सेवादार पर केस दर्ज
किशोरी को जारी किया मेरिज सार्टिफिकेट, महिला सेवादार पर केस दर्ज

जासं,बठिडा: थाना केनाल कालोनी पुलिस ने गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा हंस नगर की एक महिला सेवादार के खिलाफ किशोरी को मेरिज सार्टिफिकेट जारी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद की है।

एएसआइ गुरसाहिब सिंह ने बताया कि साल 2019 में गिदड़बाहा निवासी एक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर बठिडा ले आया था। उस समय गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा हंस नगर की महिला सेवादार व आरोपित मंजीत कौर ने युवक की मिलीभगत के साथ किशोरी का मेरिज सार्टिफिकेट जारी कर दिया। उसके आधार पर आरोपित युवक ने लड़की के साथ शादी कर ली। इस मामले में गिदड़बाहा पुलिस ने आरोपित युवक पर मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन चार सितंबर 2019 को किसी व्यक्ति ने उक्त महिला सेवादार मंजीत कौर के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने महिला सेवादार के खिलाफ मामला दर्ज करने के थाना केनाल कालोनी पुलिस को आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। नौजवान की हत्या में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज गत शुक्रवार सुनाम रोड पर मिली अज्ञात नौजवान की लाश के मामले को हल करते हुए भीखी पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर कुछ अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर नौ मानसा निवासी रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। थाना इंचार्ज बलविदर सिंह रोमाणा ने बताया कि बीते शाम सुनाम मानसा रोड पर एक नौजवान का शव पड़े की सुचना मिली थी। शव की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई कुलवीर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए मनजिदर सिंह उर्फ मोनू, करन चाबरिया, विष्णू व काकू के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी