दहेज प्रताड़ना में पति व ससुर पर केस दर्ज

जिले के महिला थाना की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति व ससुर पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:08 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना में पति व ससुर पर केस दर्ज
दहेज प्रताड़ना में पति व ससुर पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बठिडा: जिले के महिला थाना की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति व ससुर पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बठिडा के बंगी नगर वासी नवकिरण कौर ने बताया कि उसकी शादी चंदसर नगर के कुलदीप सिंह के साथ हुई थी, जिसको शादी के बाद दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। वहीं पुलिस ने महिला द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद उसके पति कुलदीप सिंह व ससुर जसपाल सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक थानेदार मंदर सिंह कर रहे हैं। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मारपीट के तीन मामलों में 12 लोगों पर केस दर्ज जिला बठिडा के विभिन्न थानों की पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहले मामले में थाना सिविल लाइन की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बठिडा की पावर हाऊस रोड वासी रमनदीप कौर ने बताया कि उसका ससुराल परिवार के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा था। इस बात की रंजिश को लेकर उसकी सौतेली सास व ननद द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास दलजीत कौर व ननद गगनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच हवलदार गुरप्रीत सिंह कर रहे हैं। दूसरे मामले में थाना मौड़ पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मौड़ मंडी वासी विपन कुमार ने बताया कि उसने अपने साले को पैसे उधार देने से मना किया था। इस बात की रंजिश को लेकर ससुराल परिवार द्वारा उसकी पत्नी के साथ मिलकर घर में दाखिल होकर मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर विपन की पत्नी रीतू के अलावा मौड़ मंडी वासी सीमा, निशा, आशू, विपान वैद्य व शेखर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई बलविदर सिंह कर रहे हैं।

तीसरे मामले में थाना सिटी रामपुरा की पुलिस को गांव मेहराज के हरदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका कुछ लोगों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। इस बात की रंजिश को लेकर उनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव मेहराज के बलकरन सिंह, गुरप्रीत सिंह, रघवीर सिंह व काला सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार जगदेव सिंह कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी