विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

कालांवाली थाना पुलिस ने विवाहिता की मौत मामले में उसके ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM (IST)
विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
विवाहिता की मौत, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बठिंडा, कालांवाली (सिरसा) : कालांवाली थाना पुलिस ने विवाहिता की मौत मामले में उसके ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले को लेकर मृतका के स्वजनों ने रविवार को कालांवाली थाने के आगे धरना दिया था। बाद में देर शाम पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में बठिडा की तहसील तलवंडी साबो के गांव पक्का कलां निवासी मेजर सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बेटी की शादी सितंबर 2012 में कालांवाली की जंगीर सिंह कालोनी निवासी जगसीर सिंह के साथ हुई थी। उनकी बेटी का एक सात वर्षीय बेटा है। बेटी की शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था परंतु उसके ससुरालजन खुश नहीं थे। 2013 में उनकी बेटी वीरपाल कौर के पति जगसीर सिंह व सास सुरेंद्र कौर ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। उसकी ननद गोलो व ननदोई दर्शन सिंह निवासी माकेवाला पंजाब भी उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। इस मामले में कई बार पंचायतें हुईं बाद में उन्होंने लड़की को ससुराल भेज दिया परंतु उसके बावजूद उसकी लड़की को दहेज के लिए तंग किया जाता था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनके बेटे केवल सिंह के पास दामाद जगसीर सिंह का फोन आया कि अपनी लड़की को ले जाओ नहीं तो मार देंगे। उसके बाद 11 बजे उनके बेटे पास फोन आया और कहा कि वीरपाल कौर की मौत हो गई। मेजर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह उनका बेटा केवल, भाई बलदेव, भतीजा बूटा सिंह, भांजा संदीप कार लेकर कालांवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी बेटी की लाश पड़ी हुई थी। बेटी की ससुराल का कोई सदस्य नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसका पति जगसीर सिंह, सास सुरेन्द्र कौर, ननद गोलो, ननदोई दर्शन सिंह दहेज के लिए तंग करते थे और ताने देते थे। इन्ही से तंग परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। उपनिरीक्षक भूप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी