प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से ईंटे उठाई

एक प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने प्लाट में पड़ी ईंटों के अलावा अन्य सामान को उठा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 10:50 PM (IST)
प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से ईंटे उठाई
प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से ईंटे उठाई

जासं, बठिडा : बठिडा जिले के गांव महमा सरकारी में एक प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने प्लाट में पड़ी ईंटों के अलावा अन्य सामान को उठा लिया। इस संबंध में गांव के सुखदेव सिंह ने थाना नहियांवाला की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव के गोरा सिंह, जगराज सिंह, गुरपाल सिंह, किमन सिंह, गगना सिंह, जशन सिंह, जग्गा सिंह व गोरा सिंह उसके प्लाट पर कब्जा करने चाहते हैं। इसी कारण वहां पर पड़ी ईंटों के अलावा अन्य सामान को उठा लिया। मामले की जांच सहायक थानेदार मनजीत सिंह कर रहे हैं। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा है शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करंट लगने से दो की हालत गंभीर : श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा करंट लगने के कारण बेहोश हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी व नरिदर बांसल ने बताया कि परसराम नगर गली नंबर 35 में धर्मशाला का प्लस्तर करते समय दो मिस्त्रियों को करंट लगने कारण 12 फुट ऊंचे पैड से गिरकर बेहोश हो जाने की सूचना मिली। उसके बाद श्री हनुमान सेवा समिति के एंबुलेंस इंचार्ज तरसेम गर्ग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज उपरांत व्यक्ति की पहचान गौरी व तरसेम गांव पिड बुर्ज महमा के तौर पर हुई। अब दोनों की हालत स्थिर है।

chat bot
आपका साथी