केंद्र सरकार के सात साल की खुशी में भाजुयमों वर्करों ने किया खूनदान

भाजयुमो ने सोमवार को रक्तदान कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 09:46 PM (IST)
केंद्र सरकार के सात साल की खुशी में भाजुयमों वर्करों ने किया खूनदान
केंद्र सरकार के सात साल की खुशी में भाजुयमों वर्करों ने किया खूनदान

जागरण संवाददाता, बठिडा: केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक सात सालों की खुशी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्करों की ओर से मनाए जा रहे सेवा ही संगठन के तहत प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व भानू प्रताप राणा के दिशा-निर्देशों तहत भाजयुमो ने सोमवार को रक्तदान कैंप का आयोजन किया।

जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल व प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। महामंत्री गगन गोपालिया ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के दबाव में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सोमवार को रक्तदान किया गया। इसके अलावा सेवा ही संगठन के क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला सचिव सरीना गोयल द्वारा उड़िया कालोनी को सैनिटाइज किया गया। महामंत्री संजीव डगर ने बताया कि युवा मोर्चा की पूरी टीम द्वारा पूरे दिन सेवा करते हुए पूर्वी मंडल प्रधान तुलसी कुमार की ओर से साल पूरे होने पर धोबियाना बस्ती में लड्डू बांटे गए। रक्तदान कैंप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन वधवा, प्रदीप कुमार, समाजसेवी परमवीर गोयल, भूषण जिदल, हरबंस सिंह, गौरीश वधवा, अरमान व अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। परस राम नगर के मैदान में युवाओं को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित गुप्ता ने परस राम नगर, माडल टाउन फेस चार पांच के ग्राउंड में खेलने वाले युवा खिलाड़ियों समेत पांच सौ के करीब लोगों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर व विटामिन-सी की दवाइयां बांटीं। इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव वरिदर शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक कलोई, निर्मल थोरी, मुनीश सेन, बलवंत शर्मा, इंद्रजीत चौहान, आशु गोयल व गोतम सेन ने भी मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने एक दिन खूनदान कैंप, एक दिन पौधारोपण तथा एक दिन मास्क, सैनिटाइजर, विटामिन सी की गोलियां, काढ़ा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके जिला प्रधान दीपक कलोई, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित गुप्ता, मोहन वर्मा, अशोक सैनी, बलवंत राय, जसपाल जौड़ा, इंदरजीत, प्रदीप कलोई, निर्मल सिंह सहित ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी