लोगों का डर खत्म करने के लिए लगाया खूनदान कैंप

कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं जिनको क्वारंटाइन करने के लिए भी सेहत विभाग के नियम अलग-अलग हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:37 PM (IST)
लोगों का डर खत्म करने के लिए लगाया खूनदान कैंप
लोगों का डर खत्म करने के लिए लगाया खूनदान कैंप

जासं, बठिडा : कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जिनको क्वारंटाइन करने के लिए भी सेहत विभाग के नियम अलग-अलग हैं। उनके द्वारा अपने लोगों को तो क्वारंटाइन करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती। वहीं दूसरे लोगों को घर से लाकर भी क्वांरटाइन कर दिया जाता है। इसी के चलते गत दिनों बठिडा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के एमएलटी कोरोना पॉजिटिव आए थे। जबकि जिस दिन उनकी रिपोर्ट आई थी वह सिविल अस्पताल में थे, जिस दौरान लोगों का ब्लड भी लिया गया। मगर इसके बाद भी उनके संपर्क में आए लोगों को ढूंढा नहीं गया।

वहीं दूसरी तरफ एमएलटी के कोरोना पॉजिटिव आने से खूनदानियों में आए डर के माहौल को खत्म करने के लिए समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिडा द्वारा ब्लड बैंक में पहुंच कर खूनदान कैंप लगाया गया। कैंप में संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सचिव अमनदीप शर्मा, सदस्य कमलजीत सिंह, अमित गर्ग, आशीष गुप्ता दाऊ व उनकी माता अनिता गुप्ता ने अपना रक्तदान किया। जबकि नियमित रक्तदान की सेवा को जारी रखते हुए इस दौरान सोनू माहेश्वरी ने 67वीं बार अपना रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी