भाजपा वर्करों ने बंगाल हिसा के विरोध में किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:49 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:49 PM (IST)
भाजपा वर्करों ने बंगाल हिसा के विरोध में किया प्रदर्शन
भाजपा वर्करों ने बंगाल हिसा के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बठिडा: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किए। कोरोना के चलते लागू की गई गाइडलाइंस के चलते उन्होंने यह प्रदर्शन एक जगह इकट्ठे होकर नहीं किया, बल्कि अपने-अपने घरों की छत पर या पांच वर्करों ने मिलकर किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

भाजपा के जिला महासचिव उमेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। कार्यकर्ताओं के घर जला दिए गए हैं। गुंडागर्दी अभी जारी है। उसी के विरोध में पूरे देश में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। बठिडा भाजपा के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन किए गए।

इस मौके जिला उपाध्यक्ष राजेश नोनी, भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश सह संयोजक रवि मौर्य, भाजपा आई टी सेल के जिला सह संयोजक राजीव शर्मा, नंद लाल नन्दू व अन्य शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल गर्ग, विजय सिगला, गुलशन वधवा व नीरज जौड़ा की ओर से भी संयुक्त तौर पर रोष व्यक्त किया गया। भाजपा के जिला सचिव वरिदर शर्मा की तरफ से अपने घर पर अकेले रोष व्यक्त किया गया। उधर, भुच्चो मंडी में जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा के नेतृत्व में भी रोष व्यक्त किया गया।

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से भी फायर ब्रिगेड चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सचिव आशुतोष तिवाड़ी, जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री गगन गोपालिया, संजीव डागर, उपाध्यक्ष परेश गोयल, सचिव मीनू बेगम, आफिस इंचार्ज जानप्रीत गिल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी