भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

परिवारों की सहायता के लिए 53 लाख 240 करोड़ रुपए की जनहितकारी योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM (IST)
भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
भाजपा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से अपने गत छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए 53 लाख 240 करोड़ रुपए की जनहितकारी योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया। यह शब्द भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट मोहन लाल गर्ग ने शनिवार दोपहर पार्टी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग के कार्यलय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। गर्ग यहां पर केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए यहां आए थे। पार्टी की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा जिला प्रभारी राकेश ढींगरा, जिलाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग भी उनके साथ थे।

गर्ग ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान यहां जम्मू-कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए समाप्त कर वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भारत ने विश्व के 100 देशों को दवा अन्य मदद कर दुनिया भर में खुद को बेहतरीन साबित किया है। गर्ग ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दुनिया भर में फैली आर्थिक मंदी के बावजूद देश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा देश को आर्थिक संकट से निकालने हेतु सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये का राहत पैक जारी किया गया। भविष्य की योजनाओं संबंधी बताते हुए गर्ग ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना शुरू की जाएगी।

इस मौके पार्टी के जिला महासचिव मेजर सिंह बराड़, राकेश महाजन, उपाध्यक्ष अतुल गोयल, मेजर सिंह, संजय तनवर, रामपुरा मंडल अध्यक्ष भूषण जैन, सींगो मंडी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, रिषू गर्ग, सतपाल तथा अशोक सैनी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी