भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस मनाया

मंडल प्रधान हरिदर जीत सिंह नामी की अध्यक्षता में नथाना में समूह भाजपा मंडल पदाधिकारियों और वर्करों ने पार्टी का 39वां स्थापना दिवस समारोह मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 07:23 PM (IST)
भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस मनाया
भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, नथाना : मंडल प्रधान हरिदर जीत सिंह नामी की अध्यक्षता में नथाना में समूह भाजपा मंडल पदाधिकारियों और वर्करों ने पार्टी का 39वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। मंडल प्रधान ने आए हुए सभी वर्करों को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। पार्टी वर्करों को भाजपा सरकार की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत करवाया गया। इस मौके मंडल प्रधान ने सभी वर्करों को पार्टी नीतियों को घर घर पहुंचाने और पार्टी के लिए इकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हरमेल सिंह, गुरजंट सिंह, विजय कुमार, जग्गा गोयल, गोलू, राम अवतार आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी