देश के हर वर्ग ने उन्नति की : सोढ़ी

भाजपा मंडल नथाना की बैठक पंजाब भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 07:36 PM (IST)
देश के हर वर्ग ने उन्नति की : सोढ़ी
देश के हर वर्ग ने उन्नति की : सोढ़ी

संवाद सहयोगी, नथाना : भाजपा मंडल नथाना की बैठक पंजाब भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी की अगुवाई में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए दयाल सोढ़ी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। इसके आगे कोई गठबंधन नहीं टिक सकेंगे क्योंकि पिछले पांच सालों में देश के विकास के साथ-साथ देश के सम्मान में भी बढ़ोतरी हुई हैं। देश के हर वर्ग के लोग किसान, मजदूर, व्यापारियों की तरक्की की है जिस कारण दोबारा नरिदर मोदी की सराकर केंद्र में आएगी। इस मौके महासचिव गुरजीत मान, किसान मोर्चा के वाइस प्रधान प्रितपाल सिंह, हरिद्रजीत सिंह, राम गोपाल, बूटा वीर सिंह, जसपाल सिंह, जसमेल कल्याण, बग्गी, जग्गा सिंह, हरबंस सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी