भाजपा मंडल ने राम मंदिर बनने की खुशी में बांटे लड्डू
भाजपा मंडल गोनियाना व नगर की धार्मिक संस्थाओं की और से खुशी का इजहार करते हुए पटाखे चलाए गए।
संसू, गोनियाना मंडी : अनाज मंडी में भाजपा मंडल प्रधान बंटी ग्लोहत्र, पूर्व स्टेट मेंबर लाजपत गोयल, मंडल सचिव फ्रैंक गर्ग, जसविदर सिंह, दलजीत सिंह खुरमी की रहनुमाई में अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम के विशाल मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा मंडल गोनियाना व नगर की धार्मिक संस्थाओं की और से खुशी का इजहार करते हुए पटाखे चलाए गए। इस मौके पर लड्डू बांटे गए। इस मौके पर स्टेट मेंबर लाजपत गोयल ने कहा के आज सभी के लिए हर्षोल्लास के पल है।