भारत बंद को लेकर भाकिया एकता लक्खोवाल की मीटिंग आयोजित

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की एक मीटिग जिला बठिडा के प्रधान दारा सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:16 PM (IST)
भारत बंद को लेकर भाकिया एकता लक्खोवाल की मीटिंग आयोजित
भारत बंद को लेकर भाकिया एकता लक्खोवाल की मीटिंग आयोजित

संवाद सूत्र, मौड़ मंडी/तलवंडी साबो: भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की एक मीटिग जिला बठिडा के प्रधान दारा सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश महासचिव रामकरण सिंह रामां विशेष तौर पर पहुंचे।

इस मौके रामाकरण सिंह रामां ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पंजाब में 350 जगहों पर सड़कों को जाम किया जाएगा। 15 जगहों पर रेल जाम की जाएगी और 40 जगहों पर रोष मार्च किए जाएंगे। जिला बठिडा के प्रधान दारा सिंह ने कहा कि 27 सितंबर को संगत कैंचियों, मौड़ चौक, रामपुरा चौक, बठिडा के कई रास्ते जाम किए जाएंगे। इस मीटिग में मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरजंट सिंह, सुखदेव सिंह, कर्मजीत सिंह, जगसीर सिंह, भोला सिंह, बलविदर सिंह, शविदर सिंह, हाकम सिंह आदि हाजिर थे।

उधर, रामपुरा फूल में संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से 27 सितंबर को दिए भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने और 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से बरनाला में की जा रही कान्फ्रेंस के लिए यूनियन की तरफ से बठिडा शहर सहित 10 शहरों, तीन कस्बों और 60 गांवों में मोटरसाइकिल मार्च किया गया, जिसमें 900 के करीब मोटरसाइकिल और गाड़ियां शामिल थीं। भाकियू उग्राहां की तरफ से शनिवार को मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। ब्लाक अध्यक्ष मास्टर सुखदेव सिंह जावंदा ने शहर वासियों से सहयोग की अपील की। यहां मोठा सिंह कोटड़ा, परमजीत कौर पित्थो, बूटा सिंह बल्लो, अमना चाउके, बलदेव सिंह चाउके तथा नचछतर सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी