बठिडा जिले को मिले 14 नए फार्मेसी अफसर

बठिडा जिले के विभिन्न सिविल अस्पताल व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों के लिए 14 नए फार्मेसी अफसर नियुक्त किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM (IST)
बठिडा जिले को मिले 14 नए फार्मेसी अफसर
बठिडा जिले को मिले 14 नए फार्मेसी अफसर

जागरण संवाददाता, बठिडा: लंबे समय से खाली पड़े फार्मेसी अफसरों के पदों के लिए सेहत विभाग ने प्रदेश भर में 409 फार्मेसी अफसरों की भर्ती की है। इसके तहत बठिडा जिले के विभिन्न सिविल अस्पताल व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों के लिए 14 नए फार्मेसी अफसर नियुक्त किए गए हैं। इनकी नियुक्ति के बाद जिले में अब सेहत सेवाओं में सुधार होगा। 11 फार्मेसी अफसरों ने सोमवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

द पंजाब स्टेट फार्मेसी अफसर एसोसिएशन के प्रधान जगदीप सिंह विर्क, सचिव सुखमंदर सिंह सिद्वू व सदस्य कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नई फार्मेसी अफसरों की भर्ती होने के बाद प्रभावित हो रही सेहत सेवाएं सुचारू रूप से चल सकेंगी। लंबे समय से खाली पड़ पदों पर भर्ती न होने के कारण एक-एक फार्मेसी अफसर पर काम दबाव था, वह भी कम हो सकेगा। बठिडा जिले में कुल 103 फार्मेसी अफसर के पद हैं। अमरिदर कौर को सीएचसी नथाना, युगप्रीत सिंह सिद्धू, जसलीन कौर व चेतन को एसडीएच घुद्दा, दीपक कुमार को एसडीएच रामपुरा फूल, मनजिदर सीएचसी महाराज, अमनदीप ग्रोवर को सेट्रल जेल बठिडा में नियुक्त किया गया है। नए फार्मेसी अफसरों की नियुक्ति से जिले में सेहत सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही खाली पड़े पदों के कारण मौजूदा स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। ज्यादा काम के तनाव के चलते स्टाफ ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। अब नई नियुक्ति से उनको काफी राहत मिलेगी। जिले के लोगों ने नई भर्ती का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी