घर में घुस की मारपीट, छह पर केस दर्ज

जासंबठिडा संगत मंडी के अधीन आते गांव मेहता में मामूली विवाद के चलते छह लोगों ने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। संगत पुलिस को शिकायत देकर जसवीर सिंह निवासी गांव मेहता ने बताया कि बीती 21 मई को वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान आरोपित मेहर चंदकर्म सिंहबुद्ध सिंहसुखपाल सिंह मंदर सिंह तथा बब्बी सिंह उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित जाते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह गांव में स्थित बौरिया सिक्ख वाली धर्मशाला में जाता है जबकि आरोपित उसे जान से रोकते है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसे मारपीट की। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:37 AM (IST)
घर में घुस की मारपीट, छह पर केस दर्ज
घर में घुस की मारपीट, छह पर केस दर्ज

जासं, बठिडा : संगत मंडी के गांव मेहता में मामूली विवाद के चलते छह लोगों ने गांव के एक व्यक्ति के घर में घुस कर मारपीट की।

संगत पुलिस को शिकायत देकर जसवीर सिंह निवासी गांव मेहता ने बताया कि बीती 21 मई को आरोपित मेहर चंद, कर्म सिंह, बुद्ध सिंह, सुखपाल सिंह, मंदर सिंह तथा बब्बी सिंह उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। पुलिस ने छह आरोपितों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी