भारत विकास परिषद से जुड़े 70 परिवारों को दिलाई शपथ

भारत विकास परिषद रामपुरा द्वारा की नई टीम को शपथ दिलाने हेतु स्थानीय शहर के एक मैरिज पैलेस में एक समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक लाजपत राय गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े 70 के करीब परिवार शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 05:59 PM (IST)
भारत विकास परिषद से जुड़े 70 परिवारों को दिलाई शपथ
भारत विकास परिषद से जुड़े 70 परिवारों को दिलाई शपथ

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : भारत विकास परिषद रामपुरा द्वारा की नई टीम को शपथ दिलाने हेतु स्थानीय शहर के एक मैरिज पैलेस में एक समारोह का आयोजन किय। संस्था के संरक्षक लाजपत राय गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े 70 के करीब परिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सारंग कला मंच रामपुरा फूल के डायरेक्टर दीपक मतवाला तथा उनकी टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मनोरंजन किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक लाजपत राय गोयल द्वारा नए चुने गए अध्यक्ष संजीव बांसल उर्फ रोजी, महासचिव अभिषेक गर्ग, कोषाध्यक्ष कुलवंत धालीवाल, चेयरमैन दिनेश बांसल, सलाहकार अजय गर्ग, विरेंद्र गर्ग तथा प्रिस सिगला, पूर्व अध्यक्ष अनीमेश गर्ग, उपाध्यक्ष संजीव गर्ग, पीआरओ दविद्र सिगला, ज्वाइंट सचिव शंभू नाथ, जवाइंट कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉक्टर अशोक पाल एवं प्रवीण गोयल को शपथ दिलाई गई। नई चुनी टीम द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी