कानूनी सेवाएं अथारिटी व बार एसोसिएशन ने मनाया संविधान दिवस

गांव जस्सी पौ वाली बुर्ज गिल तथा गहरी बुट्टर के सरकारी स्कूलों विद्यार्थियों के साथ आनलाइन वेबिनार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:27 PM (IST)
कानूनी सेवाएं अथारिटी व बार एसोसिएशन ने मनाया संविधान दिवस
कानूनी सेवाएं अथारिटी व बार एसोसिएशन ने मनाया संविधान दिवस

जासं, बठिडा : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से भी संविधान दिवस के मौके पर गांव जस्सी पौ वाली, बुर्ज गिल तथा गहरी बुट्टर के सरकारी स्कूलों विद्यार्थियों के साथ आनलाइन वेबिनार किया गया। इसके अलावा एडीआर सेंटर में सेमिनार भी किया गया। इसमें पैरा लीगल वालंटियर व पैनल के वकील मौजूद थे। इस दौरान अथारिटी के सचिव कम सीजेएम अशोक कुमार चौहान ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। उन्होंने संविधान दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन भारतीय लोगों का सैकड़ों सालों की राजशाही तथा विदेशी शासन के राज से मुक्त होकर कानून का राज स्थापित होने का प्रतीक है। इसमें प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान जबर जुल्म से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकता के भी देश के प्रति फर्जों से अवगत कराता है।

उधर, जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को बार रूम में नेशनल ला डे मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट लकिदरदीप सिंह भाईका की अगुआई में हुए इस आयोजन में कार्यकारिणी के समूह सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान ही प्रस्ताव पारित करके नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का समर्थन भी किया गया। केंद्र सरकार से इन पारित कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इसके साथ ही किसानों के समर्थन में आज शुक्रवार को कोई काम न करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

जिला प्रधान लकिदरदीप सिंह भाईका ने बताया कि इस दौरान 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए लोगों को भी श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट शमिदर सिंह संधू, उप प्रधान एडवोकेट डा. गुरप्रीत सिंह बराड़, खजांची एडवोकेट दविदर कौर और ज्वाइंट सेक्रेटरी एडवोकेट गौरव गुप्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी