भाजपा प्रदेश सुखपाल सरां की जमानत खारिज

भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सरां की जमानत बठिडा की अदालत ने रद कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 10:25 PM (IST)
भाजपा प्रदेश सुखपाल सरां की जमानत खारिज
भाजपा प्रदेश सुखपाल सरां की जमानत खारिज

जागरण संवाददाता, बठिडा: केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए तीन कृषि कानून की तुलना दशमेश पिता दसवें गुरु श्री गुरु गोबिद सिंह जी के साथ करने के मामले में भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सरां की जमानत बठिडा की अदालत ने रद कर दी है।

शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज अमित थिद की अदालत में जमानत पर सुनवाई के दौरान सिख जत्थेबंदियों के वकील हरपाल सिंह खारा पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि सुखपाल सरां ने एक निजी टीवी चैनल पर बहस में हिस्सा लेते हुए जो शब्दावली इस्तेमाल की उससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सरां की जमानत को रद कर दिया। ज्यादा ई-एपिक डाउनलोग करवाने वाला होगा इलेक्शन हीरो भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटरों की सुविधा के लिए डिजिटल वोटर कार्ड सुविधा का आगाज किया गया है। इसके तहत नए रजिस्टर किए गए वोटर मोबाइल फोन के द्वारा ई-एपिक की सुविधा हासिल कर सकते हैं। जिला चुनाव अफसर-कम-डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि वोटर सूची की लिस्ट 2021 के अनुसार रजिस्टर्ड किए गए सभी नए वोटर ई-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके प्रति युवाओं को उत्साहित करने के लिए मुख्य चुनाव अफसर की ओर से इलेक्शन हीरोज मुहिम चलाई जा रही है। कालेजों में विद्यार्थियों को ई-एपिक डाउनलोड करने संबंधी उत्साहित करेंगे। वहीं 15 मार्च तक सबसे अधिक ई-एपिक डाउनलोड करने वाले कैंपस आंबेडकर को इलेक्शन हीरो ऐलान किया जाएगा, जिसको स्वीप आइकान सोनू सूद व मुख्य चुनाव अफसर पंजाब डा. एस करुणा राजू के साथ वीडियो काल करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही मुहिम भी चलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी