वृद्धाश्रम में कमरों के निर्माण के लिए सहयोग दिया

पुराने वृद्धाश्रम में नवीनीकरण का कार्य पिछले लंबे समय से जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:05 PM (IST)
वृद्धाश्रम में कमरों के निर्माण के लिए सहयोग दिया
वृद्धाश्रम में कमरों के निर्माण के लिए सहयोग दिया

जासं, बठिडा : घर से बेदखल व प्रताड़ित बुजुर्गो की सेवा संभाल में लिए अग्रसेन रोड पर बने शहर के सबसे पुराने वृद्धाश्रम में नवीनीकरण का कार्य पिछले लंबे समय से जारी है। इसमें बुजुर्गों की सेवा संभाल के लिए नए कमरे बनाये जा रहे हैं। ट्रस्ट के प्रधान जीवा राम गोयल ने बताया कि वृद्ध आश्रम में 15 नए कमरे व 2 बड़े हाल निर्माणधीन है। इस कार्य मे सहयोग करते हुए शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी तरसेम कुमार ठेकेदार रामा वाले द्वारा अपने माता पिता की याद में बड़े हाल के लिए 2.51 लाख रुपये की सेवा राशि ट्रस्ट को दी गई। वहीं ट्रस्ट के सचिव पवन मित्तल ने बताया कि नव निर्माण बिल्डिंग में शहर वासी अपना योगदान दे रहे हैं, जिसके चलते फकीर चंद बंसल, कृष्णा बंसल, रमेश बंसल, मोहित गोयल ने एक एक कमरे के लिए दान दिया गया।

chat bot
आपका साथी