आसरा ने आशा वर्करों के लिए मास्क एव सैनिटाइजर भेंट किए

समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना महामारी के चलते कोरोना पाजिटिव मरीजों की सेवा में लगी आशा वर्करों के लिए 50 सैनिटाइजर की छोटी बोतल 150 मास्क सिविल सर्जन डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो डा. अनुपमा शर्मा मास मीडिया आफिसर जगतार सिंह को सौंपे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:12 PM (IST)
आसरा ने आशा वर्करों के लिए मास्क एव सैनिटाइजर भेंट किए
आसरा ने आशा वर्करों के लिए मास्क एव सैनिटाइजर भेंट किए

संवाद सूत्र, बठिडा : समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना महामारी के चलते कोरोना पाजिटिव मरीजों की सेवा में लगी आशा वर्करों के लिए 50 सैनिटाइजर की छोटी बोतल, 150 मास्क, सिविल सर्जन डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो, डा. अनुपमा शर्मा, मास मीडिया आफिसर जगतार सिंह को सौंपे। जोकि आशा वर्कर की सेफ्टी के लिए काम आएंगे। इस मौके पर सिविल सर्जन आफिस के समूह स्टाफ ने संस्था के इस नेक काम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक ने शहरवासियों से अपील की कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें हाथों को साबुन और पानी से अच्छी रह धोना चाहिए या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, शारीरिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए, घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके सुरेश गोयल, विजय ग्रोवर, बालकृष्ण गर्ग, लवली बांसल, नरिदर गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी