वर्धमान चौकी इंचार्ज ने एएसआई की वर्दी फाड़ी, सर्विस रिवाल्वर छीना

वर्धमान चौकी इंचार्ज एएसआइ गोबिद सिंह ने नशे की हालत में हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:43 AM (IST)
वर्धमान चौकी इंचार्ज ने एएसआई की वर्दी फाड़ी, सर्विस रिवाल्वर छीना
वर्धमान चौकी इंचार्ज ने एएसआई की वर्दी फाड़ी, सर्विस रिवाल्वर छीना

जासं,बठिडा: कांस्टेबल भर्ती के लिए शनिवार को लिए जा रहे लिखित पेपर के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर ड्यूटी कर रहे थाना संगत में तैनात एएसआइ विष्णुदास से वर्धमान चौकी इंचार्ज एएसआइ गोबिद सिंह ने नशे की हालत में हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। उनकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। पीड़ित एएसआइ की शिकायत पर एसएसपी ने एएसआइ गोबिद सिंह का डोप टेस्ट करवाया, जोकि पाजिटिव निकला। इसके बाद उसे लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित एएसआइ ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) कटवाकर संबंधित थाने को भेजी है।

सिविल अस्पताल में अपनी एमएलआर कटवाने के लिए पहुंचे थाना संगत के एएसआइ विष्णु दास ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा ली जा रही है। उनकी ड्यूटी बठिडा-डबवाली रोड पर स्थित महाराजा रणजीत सिंह कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर लगी थी। इस दौरान वर्धमान चौकी इंचार्ज एएसआइ गोबिद सिंह वहां पर आया और उस पर बेवजह रौब झाड़ने लगा। जब उसने कहा कि वह समय पर अपनी ड्यूटी पर है तो एएसआइ गोबिद सिंह ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं उसकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। इसके बाद वह एसएसपी अजय मलूजा के समक्ष पेश हुआ और पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी। एसएसपी के आदेश पर एएसआइ गोबिद सिंह का डोप टेस्ट करवाया गया, जो पाजिटिव निकला। इसके बाद एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी