बंद के दौरान नाके पर वकील को पीटने पर एएसआइ सस्पेंड, गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद के आहवान पर बंद के दौरान तलवंडी साबो के एक एडवोकेट को रोक कर एएसआइ ने कथित रूप से मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:06 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:06 AM (IST)
बंद के दौरान नाके पर वकील को पीटने पर एएसआइ सस्पेंड, गिरफ्तार
बंद के दौरान नाके पर वकील को पीटने पर एएसआइ सस्पेंड, गिरफ्तार

जासं,तलवंडी साबो: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद के आहवान पर बंद के दौरान तलवंडी साबो के एक एडवोकेट को रोक कर एएसआइ ने कथित रूप से मारपीट की। जिला बार एसोसिएशन द्वारा मामला उठाए जाने के बाद आरोपित एएसआइ पर केस दर्ज कर एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। वहीं देर शाम थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

दरअसल, तलवंडी साबो के एडवोकेट फतेह सिंह बराड़ अपनी गाड़ी में घर से अदालत जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। जब बराड़ अपनी गाड़ी वहां से निकालने लगे तो उनको दो पुलिस मुलाजिमों द्वारा रोक लिया गया। एडवोकेट ने एएसआइ रंजीत सिंह को बताया कि वह एडवोकेट हैं और अदालत जा रहे हैं। एएसआइ इतने में ही गुस्से में आ गया और उनकी गाड़ी का वाइपर उखाड़ कर उनके सिर में मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वकील ने आरोप लगाया कि उक्त एएसआइ पहले बठिडा में एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा से भी लड़ाई कर चुका है। उस समय किए गए संघर्ष में वह भी शामिल हुए थे। इसी रंजिश में ही उसने उनकी मारपीट की है।

उधर, एडवोकेट पर हमले की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल अन्य साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचे और घायल एडवोकेट का हालचाल जाना। वहीं तलवंडी साबो के डीएसपी जसमीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वकील से बातचीत करने के बाद आरोपित एएसआइ पर तुंरत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसएसपी अजय मलूजा ने एडवोकेट पर किए गए हमले के आरोप में एएसआइ रंजीत सिंह पर केस दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया, जिसे बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी