पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा सुभाष मार्केट का टैंक स्थल

नगर निगम की ओर से सुभाष मार्केट में आर्मी टैंक स्थल को एक छोटे पिकनिक स्पाट की तरह विकसित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:46 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:46 AM (IST)
पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा सुभाष मार्केट का टैंक स्थल
पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा सुभाष मार्केट का टैंक स्थल

जागरण संवाददाता, बठिडा: नगर निगम की ओर से सुभाष मार्केट में आर्मी टैंक स्थल को एक छोटे पिकनिक स्पाट की तरह विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस काम को सितंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद ही इसका वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से उद्घाटन किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से बीती 31 मई की देर शाम को गोल डिग्गी के नजदीक स्थित सुभाष मार्केट में आर्मी टैंक स्थापित किया गया था, लेकिन इस टैंक को अब तक कवर करके ही रखा हुआ है। दरअसल नगर निगम इस जगह की ब्यूटीफिकेशन करने में लगा हुआ है। निगम ने इस जगह को एक छोटे पिकनिक स्पाट की तरह विकसित करना है। इसका काम किया जा रहा है। हालांकि यह काम काफी धीमी गति के साथ चल रहा है, लेकिन निगम कमिश्नर के अनुसार अब इस काम को तेजी से करने पर जोर दिया जाएगा। टैंक के चारों ओर की जगह पर जहां सिटिग अरेंजमेंट किए जाएंगे, वहीं यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। इसी के अंदर ही फूड की स्टाल भी लगेंगे। इसके अलावा शानदार जगमगाते अक्षरों के साथ यहां पर आई लव बठिडा लिखा जाएगा, जोकि सबका ध्यान आकर्षित करेगा। शानदार पत्थर के साथ इस जगह को सजाया जाएगा। सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा काम: निगम कमिश्नर

नगर निगम के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि यहां पर हर चीज नायाब किस्म की होगी। काम में तेजी लाई जा रही है। काम को जल्दी मुकम्मल करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सितंबर माह तक इस कार्य को हर हाल में मुकम्मल कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी