नगर निगम चुनाव की घोषणा से सियासी दलों में मची हलचल

चुनाव आयोग की तरफ से बीते शनिवार को प्रदेश में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस को छोड़कर अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी अन्य राजनीतिक पार्टियों में भी हलचल तेज हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:58 AM (IST)
नगर निगम चुनाव की घोषणा से सियासी दलों में मची हलचल
नगर निगम चुनाव की घोषणा से सियासी दलों में मची हलचल

सुभाष चंद्र, बठिडा

चुनाव आयोग की तरफ से बीते शनिवार को प्रदेश में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस को छोड़कर अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी अन्य राजनीतिक पार्टियों में भी हलचल तेज हो गई है। रविवार को सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां नजर आई। शहर के कुल 50 वार्डों में से कांग्रेस जहां 36 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है और अन्य 14 वार्डों की सूची दो-तीन तक जारी करने की बात कही जा रही है। लेकिन उसे अपने अन्य वार्डों में दावेदारों को फेहरिस्त लंबी होने के कारण चयन करना मुश्किल हो रहा है। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि घोषित किए जा चुके सभी 36 प्रत्याशी अटल हैं, जबकि अन्य प्रत्याशियों की सूची दो-तीन दिन में जारी कर दी जाएगी। वह इस संबंध में मंगलवार को चंडीगढ़ जा रहे हैं। मनप्रीत बादल ने फिर से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में करीब एक दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। शिअद ने 17 और प्रत्याशियों की जारी की सूची

शिअद 21 प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद से शांत बैठा था। लेकिन जैसे ही चुनाव की तिथि की घोषणा हुई तो तुरंत रविवार को अगले प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर उसे जारी करने के लिए बैठक बुला ली गई। आज दिन भर शिअद के नेता व पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला के दफ्तर में गहमागहमी रही। आखिर लंबी विचार चर्चा के बाद पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, मनतार सिंह बराड़, सरूप सिगल सहित विभिन्न नेताओं ने अपने 17 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। जबकि शिअद 23 प्रत्याशियों की सूची पहले जारी कर चुका है। आज जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उसमें वार्ड नंबर 1 से अमनदीप कौर, वार्ड नंबर 3 से सिमरनजीत कौर, 4 से संजीव कुमार, 5 से सरबजीत कौर बराड़, 12 से गणेश कुमार, 17 से गुरप्रीत कौर, 19 से शीला रानी, 20 से मक्खन सिंह, 21 से अमरजीत कौर टोनी, 25 से स्वर्ण कौर चन्नी, 26 से रविदर कुमार शर्मा, 28 से भूपिदर सिंह धालीवाल, 29 से ऊषा रानी, 40 से गुरबचन सिंह खुब्बण, 42 से बंत सिंह सिद्धू, 47 से आरती निधानिया, 50 जलंधर सिंह। भाजपा के अधिकतर वार्डों के प्रत्याशियों की सूची तैयार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ओर से जिले के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिग करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह पैदा हो गया है। करीब डेढ़ घंटा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एडवोकेट मोहन लाल गर्ग, मोहित गुप्ता, नीरज जौड़ा, उप प्रधान दियाल दास सोढ़ी, जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा सहित अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी 50 वार्डों में चुनाव लड़ने के निर्देश देते हुए 21 जनवरी को प्रत्याशियों की सूची लेकर चंडीगढ़ पहुंचने को कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप चुनाव को लेकर चर्चा की।

आप ने भी शुरू किया बैठकों का सिलसिला

आम आदमी पार्टी जिला महासचिव राकेश पुरी ने बताया कि उनकी सूची तैयार है। उनके पास सभी वार्डों में प्रत्याशी हैं। यह सूची चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी गई है। उम्मीद है प्रदेश मुख्यालय की तरफ से दो दिनों तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। बठिडा सोशल ग्रुप ने बागी कांग्रेसी को घोषित किया प्रत्याशी

बठिडा सोशल ग्रुप ने भी प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। जिसमें प्रत्याशियों का चयन किया। इसमें वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस से बागी हुए हरमेश बांसल पक्का को उम्मीदवार घोषित किया गया। जबकि वार्ड नंबर 33 से रीटा कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया। बैठक में राजेश बांसल, योगेश कुमार, इंदरजीत सिंह, अशोक कदम आदि समाजसेवी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी