आंगनबाड़ी वर्कर 4 मार्च को करेंगी चंडीगढ़ में प्रदर्शन

आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर 4 मार्च को चंडीगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:18 PM (IST)
आंगनबाड़ी वर्कर 4 मार्च को करेंगी चंडीगढ़ में प्रदर्शन
आंगनबाड़ी वर्कर 4 मार्च को करेंगी चंडीगढ़ में प्रदर्शन

संवाद सूत्र, संगत मंडी

आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर 4 मार्च को चंडीगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष हरगोविद कौर की नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक प्रधान लाभ कौर पथराला तथा उप प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों वह हेल्परों की मांगों को पिछले लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है। जिसके कारण संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। इसलिए 4 मार्च को चंडीगढ़ के 34 सेक्टर में सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास के दफ्तर समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पंजाब विधानसभा की तरफ पैदल रोष मार्च किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से बड़ी गिनती में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी