विवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों का आरोप-हत्या के बाद शव लटकाया

बठिडा के अजीत रोड गली नंबर 14 की रहने वाली एक विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 10:56 PM (IST)
विवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों का आरोप-हत्या के बाद शव लटकाया
विवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों का आरोप-हत्या के बाद शव लटकाया

जासं, बठिडा : बठिडा के अजीत रोड गली नंबर 14 की रहने वाली एक विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला, जबकि ससुरालियों ने उसे खुदकुशी बताया। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई और शव को फंदे से लटकाकर उसे खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है। हालांकि, कोटकपूरा पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है और ना ही आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं रविवार को कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल, शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला के अलावा नगर निगम के डिप्टी मेयर मास्टर हरमंदर सिंह सिद्धू पीड़ित परिवार के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे और पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें इंसाफ मिलेगा और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होगी। आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से केस दर्ज करने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी अजीत रोड गली नंबर 14 बठिडा ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी विणू प्रिया की शादी शुभम मौदगिल निवासी हीरा सिंह गली नंबर पांच कोटकपूरा के साथ 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी में उन्होंने लड़की को कार, लाखों के जेवरात व अन्य दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद लड़की के सुसराल वाले जिसमें पति शुभम मौदगिल, सास सुनीता, ननद कोमल, देवर स्वास्तिक व गौतम उसे मानसिक तौर पर परेशान करते थे। दहेज कम लाने का ताना देते थे। वहीं शादी के कुछ समय बाद लड़की से मारपीट करने लगे। 21 जून 2021 को परिजनों की एक पंचायत के माध्यम से समझौता भी किया गया, लेकिन समझौते के बाद भी सुसराल वालों ने लड़की को परेशान करना बंद नहीं किया। 30 जून 2021 को मृतका की ननद कोमल शर्मा का उनके रिश्तेदार रजिदर शर्मा को फोन आया व कहा कि घर में लड़ाई हो रही है। इसके बाद परिजन घर में पहुंचे तो उनकी लड़की का शव पंखे से लटक रहा था। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को की गई। इसमें जांच के बाद पुलिस ने आरोपित शुभम मौदगिल, सुनीता, कोमल, स्वास्तिक व गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--------- मामले में नामजद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी आरोपित दो दिन के रिमांड पर लिए हैं। मामले के संबंध में पूछताछ जारी है।

-सर्वजीत सिंह बराड़, एसएचओ

chat bot
आपका साथी